उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव में आज शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति की गांव के तालाब में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। जिसकी पहचान गाँव निवासी के रूप में हुई ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गोकलपुर गांव में आज सुबह शौचक्रिया करने गए लोगों ने गांव से लगभग दो सौ मीटर दूर धोबिया तालाब में एक उतराता हुआ शव देखा। उसके बाद घटना की सूचना धाता थाना को दी गई। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अभिलाष तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी 55 वर्षीय झूरी उर्फ झुन्ना पुत्र राम आधार है। मृतक की पत्नी अपने मायके चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना क्षेत्र के गांव बाबूपुर में अपने बच्चों राजकुमार एवं नीरज के साथ रहती थी। मृतक यहां अकेला ही रहता था। मृतक के भतीजे बरम दीन पुत्र चन्दपाल ने लिखित तहरीर देकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कानूनी कार्यवाही के बाद पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

