उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सेवा संकल्प अभियान(17 सितम्बर 2026 से 17 अक्टूबर 2026)।को प्रभावी एवं सफलतापूर्वक संचालित किये जाने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में प्रेक्षा गृह में जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अभियान के उद्देश्यों, प्रस्तावित कार्यक्रमों एवं विभागवार तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के अंतर्गत संचालित होने वाले गतिविधियों का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक पात्र एवं जरूरतमंदों तक शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाय। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य जन सामान्य को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना, उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराना तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करना। उन्होंने कहा कि अभियान से संबंधित सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर ली जाय, ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर तक क्रमवार गतिविधियों को आयोजित करते हुए पात्र लाभार्थियों का चिन्हांकन कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जाय। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सेवा, संवेदनशीलता, समाधान की भावना से अभियान को सफल बनाए। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share