उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाने के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से तीन सवारियां घायल हो गई। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर इलाज कर रहे हैं।।जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मलाका गाँव निवासी राजेंद्र कुमार की 22 वर्षीय पत्नी वंदना देवी ई-रिक्शे पर सवार होकर घर से किसी कम के लिए निकली थी। जब रिक्शा राधा नगर थाने के समीप पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिकशे पर सवार तीन सावरिया घायल हो गई। हादशे की जानकारी उनके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायलो को इलाज नज़दीकी प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वंदना देवी की हालत गम्भीर देखते हुए उड़को रेफर कर दिया। परिजन उसको अपने प्राइवेट वाहन से जिला एसपताल लेकर चले आए। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

