उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के पलिया गाँव के समीप ट्रक ने बाइक को कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार महिला गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के करौहा गाँव निवासी मुकेश शर्मा अपनी 36 वर्षीय पत्नी सावित्री देवी को बाइक पर सवार कर किसी काम से जा रहा था। जब उसकी बाइक थानां क्षेत्र के पलिया गाँव के समीप पहुंची तभी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार उसकी पत्नी सवित्री देवी रोड पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने हालत गम्भीर देखते हुए उसको प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी मोईद अहमद व पायलेट सतेन्द्र के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

