उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें में भादों माह में भदई अमावस्या के पर्व पर गंगा स्नान कर बाइक से अपने घर लौट रहे दंपति की शुक्रवार को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महरहा रोड स्थित त्रिवेदी डिग्री कॉलेज के सामने अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।जानकारी के अनुसार जाफरगंज थानां क्षेत्र के आवर खेड़ा गाँव निवासी कमल किशोर द्विवेदी अपनी 42 वर्षीय पत्नी किरन देवी को बाइक पर सवार कर गंगा स्नान करने गए थे। गंगा स्नान कर अपने घर लौटते समय कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महरहा रोड स्थित त्रिवेदी डिग्री कॉलेज के सामने अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे किरन देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। हादसे के बाद परिजन जीवित होने की उम्मीद में तत्काल सीएचसी बिंदकी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

