उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड पर स्थित रंगबाज ढाबे के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार भाई बहन को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक रोड पर गिर गई और भाई बहन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सेमरहटा गांव निवासी शीतला प्रसाद का 24 वर्षीय पुत्र गौरव हथगांम थाना क्षेत्र के बड़ी सझिया निवासी अपने मामा गणेश प्रसाद की 22 वर्षीय पुत्री शिवांगी की तबियत ठीक नही थी वह अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। आज डॉक्टर ने उसको डिस्चार्ज किया तो गौरव उसको बाइक पर सवार कर उसके घर छोड़ने जा रहा था। जब उसकी बाइक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ रोड पर रंगबाज ढाबे के समीप पहुंची तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन उसको बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक रोड पर गिर गई।बाइक पर सवार दोनों भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी रोहित कुमार व पायलेट वीर बहादुर ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

