उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के बिदंकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे में दीनदयाल सेवा भारती संस्थान द्वारा चित्रकूट बाढ़ पीड़ितों के लिए पांचवीं खेप राहत सामग्री रवाना की गई। शनिवार को चौडगरा से राहत सामग्री वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस खेप में पीड़ितों के लिए राशन, कपड़े और दैनिक उपयोग का सामान भेजा गया है।संस्थान के सचिव सुरेंद्र सिंह ने बताया कि संस्थान लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहा है। साथ ही गरीब मरीजों के लिए निःशुल्क वाहन, अग्नि पीड़ितों की सहायता और महिलाओं को रोजगार प्रशिक्षण जैसे सेवा कार्य भी किए जा रहे हैं। इस मौके पर कोषाध्यक्ष मधु सिंह, अनिल सिंह, शैलेष सिंह, सुधीर पांडे, नवल सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share