उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के मदरी गांव के समीप अनियंत्रित ई-रिक्शे ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। रिक्शे की टक्कर से बाइक पर सवार देवर भाभी रोड पर गिरकर घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्री कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी स्व. महावीर का 55 वर्षीय पुत्र रामदास अपनी 50 वर्षीय भाभी बिजलानी देवी को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम से निकला था। जब उसकी बाइक थानां क्षेत्र के मदरीपुर गाँव के समीप पहुंची तभी अनियंत्रित ई-रिक्शे ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक रोड पर गिर गई और देवर भाभी दोनों घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस के ईएमटी सर्वेश कुमार व पायलेट भारत बाबू ने घायलो को इलाज के लिए अमौली सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share