उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र के नोन नदी में मवेशी चराने गए किशोर अचानक फिसलकर नदी में गिर गया। जिसका शव शनिवार की सुबह पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाने के केवटरा गांव निवासी रामकिशुन 15 वर्षीय का पुत्र अंकित शुक्रवार की दोपहर मवेशी चराने गया था। तभी नोन नदी के पास जानवर चराते समय अचानक पैर फिसल जाने से गहरे पानी में गिर गया। काफी देर बीत जाने पर जब वह घर वापस नही आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी लेकिन उसका सुराग न लगा। आज सुबह घटनास्थल से कुछ दूर किशोर का शव नदी में उतराता दिखाई दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

