उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ले में युवक अपने घर की छत पर सो रहा था। तभी वह नींद के झोंके में उठा और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के पीरनपुर मोहल्ला निवासी शोहराब अहमद का 35 वर्षीय पुत्र तौशीफ अहमद बीती रात अपने घर की छत पर सो रहा था। तभी नींद के झोंके में वह उठा और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजनो ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स के ईएमटी अमन और पायलेट आदित्या ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share