उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज (सचिव पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया सुधीर कुमार v जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर, ग्राम न्यायालय बिन्दकी, वाह्य न्यायालय खागा, तहसील सदर, खागा, बिन्दकी फतेहपुर में किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्धघाटन सुधीर कुमार v के कर कमलो द्वारा मीटिंग हाल, दीवानी न्यायालय परिसर फतेहपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। न्यायालय परिसर, ग्राम न्यायालय, बिन्दकी परिसर, कलेक्ट्रेट परिसर फतेहपुर, समस्त तहसील परिसर, समस्त नगर पालिका एवं समस्त नगर पंचायत परिसर, श्रम कार्यालय परिसर, समस्त विद्युत वितरण खण्ड परिसर, कार्यालय दूर संचार, समस्त बैंको द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत का संचालन किया गया एवं अपने आशीषवचनों से सभी न्यायिक अधिकारियो को इस लोक अदालत में अधिकाधिक मामलो को निस्तारित किये जाने का निर्देश दिया एवं सभी न्यायिक अधिकारियो को यह भी निर्देशित किया गया कि अधिकाधिक संख्या में वादो का निस्तारण सुलह समझौता के माध्यम से किया जा सके। इसके अतिरिक्त सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर, पलाश गांगुली व समस्त पी०एल०वी० व समस्त स्टाफ के माध्यम से तथा हेल्पडेस्क लगाकर वादकारियों को सहयोग प्रदान किया गया एवं न्यायिक अधिकारियों को अपेक्षा की गयी कि पिछली लोक अदालत से अधिक वादों को निस्तारण करें।
उपरोक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार द्वारा कुल 02 वाद का निस्तारण करते हुए रू0 345996/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। राजेश उपाध्याय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, फतेहपुर के द्वारा 43 वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया। एवं मनोज कुमार मिश्रा द्वितीय, अपर प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, फतेहपुर द्वारा 08 वैवाहिक वादों का निस्तारण किया गया। शिव चन्द्र, पीठासीन अधिकारी, मोटर वाहन दुध टिना न्यायाधिकरण, फतेहपुर द्वारा 135 मोटर दुर्घटना याचिकाओं का निस्तारण करते हुए रु० 101879602/- का प्रतिकर दिलाया गया। पृथ्वी पाल यादव, स्थाई लोक अदालत अध्यक्ष, द्वारा 02 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 264614/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। रामकिशोर तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं० 01 द्वारा 01 वादों का निस्तारण करते हुए रू० 500/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। मो० इलियास, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम द्वारा 02 वादों का निस्तारण करते हुए रू० 1000/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। पूजा विश्वकर्मा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं० 02 द्वारा 01 दाण्डिक वाद का निस्तारण कराया गया। हरी प्रकाश गुप्ता विशेष न्यायाधीश विशेष न्यायाधीश ई०सी० एक्ट द्वारा 89 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 82000/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। चेतना चौहान, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नं० 04 द्वारा 01 दाण्डिक वाद का निस्तारण कराया गया। अशोक कुमार XII अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफ०टी०सी०/प्रथम) द्वारा 09 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 4500/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। महेन्द्र कुमार द्वितीय स्पे० जज पाक्सो एक्ट द्वारा 01 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 500/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। अजय सिंह प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एफ०टी०सी०/द्वितीय) द्वारा 02 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 1000/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। आशुतोष द्वितीय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, द्वारा 1917 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 501590/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। आकांक्षा मिश्रा सिविल जज सीनियर डिवीजन द्वारा 11 सिविल वादों का निस्तारण करते हुए रू० 4809409/- के उत्तराधिकार के प्रमाण पत्र जारी किये गये। मो० साजिद द्वितीय, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नं० 01 द्वारा 507 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 203420/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। दिव्या सिंह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नं० 02 द्वारा 206 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 9770/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। ललिता यादव अपर सिविल जज (सी०डि०) कोर्ट नं0 01 द्वारा 166 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 11000/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। अवीनाश रन्जन अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नं० 3 द्वारा 395 दाण्डिक वादो का निस्तारण करते हुए रू० 4565570/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। ध्रुव सिंह सिविल जज (सी०डि०) एफ०टी०सी० फतेहपुर द्वारा 1118 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू0 57000/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। शुभ्रा प्रकाश अपर सिविल जज (जू०डि०) न्यायिक मजिस्ट्रेट खागा द्वारा 485 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 5790/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। संगीता द्वितीय न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 121 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 4210/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। भावना शाहू सिविल जज (जू०डि०) कोर्ट नं० 01 द्वारा 24 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू0 11400/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। सोनल शाहू सिविल जज (जू०डि०) कोर्ट नं० 03 द्वारा 183 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू0 78560/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। अनिन्द उमराव सिविल जज (जू०डि०) कोर्ट नं० 04 द्वारा 145 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू0 14730/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। राज वर्धन तिवारी न्यायिक अधिकारी ग्राम न्यायालय बिन्दकी, द्वारा 500 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू0 6060/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। प्रियांशी यादव सिविल जज (जू०डि०) कोर्ट नं० 06 द्वारा 239 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू0 27894/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। विम्मी सिंह, सिविल जज (जू०डि०) एफ०टी०सी०/सी०ए०डब्लू० द्वारा 30 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू० 11200/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। प्रियंका गौतम, सिविल जज (जू०डि०) एफ०टी०सी० द्वारा 40 दाण्डिक वादों का निस्तारण करते हुए रू0 21500/- अर्थदण्ड के रूप में जमा कराया गया। उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार पेमन्ट सेतु पोर्टल के माध्यम से 296 एम०वी० एक्ट के चालानों का भुगतान कराया गया।
राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 235773 वादों का निस्तारण कराया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा 1307 प्रकरणों का निस्तारण किया गया एवं रू० 272040/- का शुल्क वसूला गया। जनपद के बैंकिंग संस्थानों द्वारा 682 वादो का निस्तारण करते हुये 71868000 रु० वसूल किया गया। विद्युत विभाग द्वारा 761 प्रकरणों का निस्तारण करते हुये 943275/- रू० शुल्क वसूला गया। श्रम विभाग द्वारा 298 वादों का निस्तारण करते हुये 4416712/-50 अर्थदण्ड के रुप में जमा कराया गया।
इस प्रकार उपरोक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 287678 वादों का निस्तारण कर 257278352/- रू० अर्थदण्ड वसूल किया गया। अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत राम किशोर III व सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पलाश गांगुली एवं समस्त न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारीगण, अधिवक्ताओं, जिला बार एसोसिएशन, फतेहपुर के अध्यक्ष व सचिव एवं मीडियाकर्मियों को लोक अदालत को सफल बनाने एवं सहयोग करने हेतु हार्दिक अभार व्यक्त किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

