उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उ०प्र० लखनऊ व जिलाधिकारी श्रुति के आदेश के क्रम में एवं सहायक आयुक्त (खाद्य)-11 फतेहपुर देवेन्द्र पाल सिंह के निर्देशन में क्रिसमस पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं बेकरी पदार्थ पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में खाद्य सचल दल द्वारा जनपद फतेहपुर में आज शुक्रवार को विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण / छापेमारी कर 04 विधिक नमूने संग्रहित किये, विवरण निम्नवत है। यादव बेकरी, हरिहरगंज से केक का नमूना संग्रहित, आकाश बेकर्स, राधानगर से मैदा का नमूना संग्रहित, कृष्णा स्वीट्स एण्ड रेस्टोरेंट, लोहाई मोड बिन्दकी से केक का नमूना संग्रहित, हिंमाशू बेकर्स, किराना गली बिन्दकी से पेस्ट्री का नमूना संग्रहित। फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स (FSW) द्वारा कुल 21 खाद्य पदार्थों के नमूना जाँचें, जिनमें से 03 खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जाँच में मानक के अनुरूप नहीं पाये गये।

42 खाद्य कारोबार कर्ताओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति प्रशिक्षित एवं जागरूक किया गया। खाद्य प्रतिष्ठान जिन्होंने अपने खाद्य पदार्थों की जाँच करायी:- सलीम मिष्ठान भण्डार, बिन्दकी से मिल्क केक छेना, पेड़ा, शुभम स्वीट हाउस, बिन्दकी से बेसन, लड्डू, पेड़ा, बर्फी, रजोले मिष्ठान, बिन्दकी से बर्फी, बूंदी लड्डू, पेड़ा, अंशू मिष्ठान भण्डार, बिन्दकी से बेसन, लड्डू, छेना, पेड़ा, कालिया स्वीट्स, बिन्दकी, बूंदी लड्डू, बेसन लड्डू , अरुण स्वीट्स, बिन्दकी, मिश्रित दूध, सीताराम स्वीट्स, बिन्दकी, छेना, पेड़ा, बेसन, लड्डू, चन्द्र किशोर किराना स्टोर, बिन्दकी, काली मिर्च, अरहर दाल, सौंफ। मौके पर उपस्थित समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं तथा आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया। ऐसे खाद्य कारोबार कर्ताओं जिनके प्रतिष्ठान से जॉच हेतु लिया गया नमूना मानक के अनुरूप नही पाये गये उन्हे कठोर चेतावनी देते हुए भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न किये जाने के सख्त निर्देश दिये गये।

संग्रहित विधिक नमूनों को जाँच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित कर दिया गया है। यदि जॉच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ मानक के अनुरूप नहीं पाये गये तो सम्बन्धित खाद्य कारोबारकर्ता के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जायेगा। अभियान के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सी०एल० यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामबाबू, रविशेखर कुशवाहा, अरविन्द कुमार सिंह तथा खाद्य सहायक अरूण कुमार मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By