उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के शुखपुर गाँव में महिला को प्रसव पीड़ा होंने पर परिजनों ने सरकारी एम्बुलेन्स को फोन कर बुलाया। सूचना पर पहुंची एम्बुलेन्स कर्मी महिला को लेकर जिला अस्पताल ला रही थी। तभी रास्ते में तेज प्रशव पीड़ा होने पर एम्बुलेन्स के ईएमटी ने परिजनों के माध्यम से रास्ते मे सुरक्षित प्रशव करवा कर जच्चा-बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ दोनो स्वस्थ है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शुखपुर गाँव निवासी महेंद्र की 26 वर्षीय पत्नी अंजू देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने फोन कर सरकारी एम्बुलेंस बुलाई। जिसमें गर्भवती महिला अंजू देवी और उसके परिजनों को सवार कर जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा था। तभी जिला अस्पताल से पहले रास्ते मे महिला को प्रसव पीड़ा बढ़ जाने पर ईएमटी नीलू वर्मा ने एम्बुलेन्स को सड़क के किनारे खड़ी करवा अपनी सुझ-बुझ व महिला के परिजनो के माध्यम से सुरक्षित प्रसव कराया। उसके बाद ईएमटी नीलू वर्मा और पायलेट बिपिन द्वारा जच्चा बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जच्चा के पति ने ईएमटी व पायलेट की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share