उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जुआरियों के हौसले बुलंद हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के अति संवेदनशील माने जाने वाले इमलिया बाग इलाके में खुलेआम जुए की फड़ सजने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दर्जनों लोग घेरा बनाकर बैठे हैं और बेधड़क हजारों रुपये का दांव लगा रहे हैं। न तो इन्हें पुलिस का खौफ है और न ही किसी कार्यवाई का डर। बताया जा रहा है कि यह फड़ पिछले कई दिनों से रोजाना शाम होते ही सजती है, जहां लाखों के वारे-न्यारे होते हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस अवैध कारोबार की भनक आखिर जिम्मेदारों को क्यों नहीं लग रही है? या फिर सब कुछ जानकर भी आंखें मूंद ली गई हैं स्थानीय लोगों में इसको लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जुए की इस लत से कई घर बर्बाद हो रहे हैं, युवा अपराध की ओर जा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों की चुप्पी कई सवाल खड़े कर रही है। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक से इस पूरे मामले पर सख्त कार्यवाई की मांग की जा रही है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो संज्ञान में आने के बाद सदर कोतवाली पुलिस इस अवैध फड़ पर कब तक शिकंजा कसती है। नोट: जीशान न्यूज़ इस वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करता।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share