उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रो पुल के समीप दो बईकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइको पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गम्भरी गांव निवासी ओम प्रकाश का 25 वर्षीय पुत्र नवीन बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के इन्द्रो पुल के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों बाइको पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद नवीन को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वहीं दूसरे बाइक सवार के परिजन उनको कहीं और इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

