उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में संचारी रोग अभियान के अंतर्गत कराए गए कार्यों की अन्तर्विभागीय बैठक संपन्न हुई बैठक में जिलाधिकारी महोदया ने पंचायतीराज, कृषि, शिक्षा, नगर निकाय, स्वास्थ्य व अन्य संबंधित विभागों की बिंदुवार समीक्षा की एवं संचारी अभियान के दौरान कराए गए कार्यों के बारे में विभागवार जानकारी ली पंचायतीराज विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया की ग्राम सभाओं में जहां भी जल जमाव है वहां एंटीलार्वा का छिड़काव कराएं तथा फागिंग भी कराएं तथा संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अभियान को प्रभावी एवं परिणामपरक बनाएं। उन्होंने विशेष रूप से स्वच्छता, जलभराव की रोकथाम, पेयजल की शुद्धता, मच्छर नियंत्रण, फॉगिंग एवं एंटी-लार्वा छिड़काव तथा जन-जागरूकता गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में साफ-सफाई की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा जहां कहीं जलभराव की स्थिति हो, वहां तत्काल आवश्यक कार्यवाई की जाए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि बुखार एवं अन्य संचारी रोगों से संबंधित मरीजों की समय से पहचान कर आवश्यक जांच एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर निकाय, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों को अभियान के दौरान अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता एवं जन जागरूकता के माध्यम से संचारी रोगों की रोकथाम को जनआंदोलन का रूप दिया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त/राजस्व,अपर जिलाधिकारी न्यायिक,मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share