उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के करसवां गांव के समीप अचानक रोड पर बन्दर आने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के करसवां गांव निवासी सज्जन कुमार का 35 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। तभी गांव के समीप अचानक उसकी बाइक के सामने बंदर आया और बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक सुशील कुमार घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share