उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के जहानाबाद (फतेहपुर)। कस्बे के श्री राम जानकी धाम राम तलाई मंदिर में नवयुवक जन जागरण मंच के तत्वाधान में सात द्विवसीय आयोजित होने वाले 20 वें श्री गणेश महोत्सव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं महोत्सव 14 सितंबर से आयोजित होगा। श्री राम जानकी धाम तलाई मंदिर परिसर में नवयुवक जन जागरण मंच के द्वारा आयोजित होने वाले 20 वें श्री गणेश महोत्सव की शुरुआत 13 सितंबर को नगर मे मूर्ति आगमन के साथ होगी 14 सितंबर को प्रातः काल आचार्यों द्वारा विधि विधान से पूजन पाठ के साथ मूर्ति की स्थापना की जाएगी 15 सितंबर को सुंदर कांड का पाठ 16 सितंबर को रक्तदान शिविर 17 सितंबर को महा आरती 18 सितंबर को रात आठ बजे से रात्रि भव्य जागरण 19 सितंबर को विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा तथा 20 सितंबर को सुबह 10 बजे से श्री गणेश जी मूर्ति का रिंद नदी में भव्य विसर्जन यात्रा निकाली जायेगी। गणेश महोत्सव के दौरान प्रति दिन संध्या आरती का आयोजन होगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

