उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल के नेतृत्व में जिलाधिकारी फतेहपुर को 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में यूनियन ने प्रशासन पर किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर न होने का आरोप लगाया है।ज्ञापन में कहा गया है कि संगठन द्वारा समय-समय पर किसान समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया जाता है, लेकिन अधीनस्थ अधिकारी समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं हैं। एक बार फिर आशा और विश्वास के साथ समस्याओं का संतोषजनक हल कराने की मांग की गई है।ज्ञापन की प्रमुख 11 मांगे इस प्रकार हैं।किसान उत्पीड़न और सुरक्षा से जुड़ी मांगे:आंदोलन के दौरान किसानों पर सभी थानों में दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। जिले में बढ़ रहे अपराध पर रोक लगाकर किसानों के जान-माल की सुरक्षा की जाए।बकेवर थाने में तैनात उप निरीक्षक कप्तान सिंह यादव द्वारा किसानों पर दबाव बनाकर अवैध वसूली और एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप, उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग खेती-किसानी और मंडी से जुड़ी मांगे:जिले में बंद पड़ी सहकारी समितियों को तत्काल चालू कर समय से उर्वरक उपलब्ध कराया जाए। जनपद की सब्जी मंडियों में आढ़तियों द्वारा आढ़त के नाम पर 5 रुपये प्रति किलो के हिसाब से लिए जा रहे गुंडा टैक्स पर रोक लगाई जाए।अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को निजात दिलाई जाए।विकास और राजस्व से जुड़ी मांगे:जल जीवन मिशन योजना के तहत अधूरी पड़ी पानी की टंकियों का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाए और खोदे गए रास्तों की मरम्मत कराई जाए।गांवों में गंदगी और फैली बीमारियों को देखते हुए दवा का छिड़काव और नालियों की सफाई कराई जाए। हदबंदी और बंटवारे के मुकदमों में आख्या देने की समय सीमा तय की जाए।अंश निर्धारण व नाम शुद्धिकरण की प्रक्रिया सरल बनाई जाए।दूरसंचार कंपनियों द्वारा जनता के शोषण और खराब नेटवर्क की जांच कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए।ज्ञापन पर भारतीय किसान यूनियन के लेटर हेड पर रजि.नं. 4981, जय जवान-जय किसान, बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत अमर रहें तथा चौ. राकेश सिंह टिकैत जिंदाबाद के नारे अंकित थे। यूनियन ने चेतावनी दी है कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। इस मौके पर, राजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अशोक उत्तम ,प्रदेश उपाध्यक्ष, राम भवन पटेल, प्रदेश सचिव ,जगत सिंह, देवनारायण पटेल, मंडल अध्यक्ष, रेहाना परवीन महिला प्रकोष्ठ, ममता गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष ,मुकेश ,नागेंद्र यादव सुरेंद्र पटेल, दिनेश गुर्जर, तमाम लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share