उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवलान में संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत हो गई। मृतिका की मां ने दामाद व ससुरालीजनों पर मार-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार देवलान गांव निवासी अनिल तिवारी की 40 वर्षीय पत्नी पूनम तिवारी की शुक्रवार की शाम अचानक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम हाउस में मृतका की मां विश्वकली पत्नी स्व0 रामप्रसाद निवासी रावतपुर बैजानी थाना मलवां ने बताया कि शादी के दस साल हो जाने के बावजूद दामाद आए दिन उसकी पुत्री को मारता-पीटता था। कभी बीस व कभी तीस हजार रूपए की डिमांड करता था। ग्यारह सितंबर की शाम दामाद ने उसकी पुत्री को लात-जूतों से बुरी तरह पीट दिया। जिससे अंदरूनी चोट आने के कारण पुत्री की मौत हो गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

