उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के एम्बिशन पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय दादा-दादी दिवस के अवसर पर एक भावपूर्ण एवं हर्षोल्लास भरा समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अपने दादा-दादी के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता का भाव जागृत करना तथा पारिवारिक संस्कारों के महत्व को आत्मसात कराना रहा। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता मोहम्मद आसिफ उपस्थित रहे। जबकि ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े मेजर चांद मोहम्मद विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने दादा-दादी को समर्पित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गीत, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियां प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर दादा-दादी ने भी उत्साह के साथ सहभागिता की और अपने जीवन के अनुभवों को साझा कर बच्चों को आशीर्वाद दिया। पूरे परिसर में प्रेम, अपनापन और पारिवारिक मूल्यों की मनोरम छटा देखने को मिली।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक दिलशाद अहमद ने कहा, “दादा-दादी परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उनका निःस्वार्थ स्नेह, जीवन का अनुभव और दिए गए संस्कार बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण की नींव होते हैं।” विद्यालय की प्रधानाचार्या आरती सोनी ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में बड़ों के प्रति सम्मान, संवेदन शीलता और पारिवारिक एकता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी दादा-दादी, अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।समारोह का समापन आत्मीय और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर पर पूजा सोनी, शगुफ्ता परवीन, समाना ज़हरा, जस्मीन बेगम, अनामिका विश्वकर्मा, श्रेया यादव, पूजा गौतम सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share