उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के इनायतपुर मजरे अढ़ैया गाँव में मानसिक तनाव के चलते अधेड़ ने गांव के बाहर पेड़ से फासी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार इनायतपुर मजरे अढ़ैया गांव निवासी स्व. इन्द्रपाल का 50 वर्षीय पुत्र कालिका प्रसाद काफी समय से मानसिक तनाव में था।

बताते हैं कि शुक्रवार की दोपहर वह घर से निकला और गांव के बाहर महुए के पेड़ में रस्सी का फंदा डाल फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। आज सुबह उसका ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद करते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के साले अभिषेक ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share