उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में ट्रेन यात्रा के दौरान लापता 09 माह के बच्चे की जीआरपी फतेहपुर, आरपीएफ एवं जनपद फतेहपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से तलाश की गई, बच्चा दुर्भाग्यवश मृत अवस्था में मिला। बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाई नियामनुसार की जा रही है।, 11.09.2026 को काजल पत्नी मोहन निवासी सलोनी, थाना बखरा, जनपद बेगूसराय (बिहार) अपने पति मोहन पुत्र स्व० पवन कुमार महतो एवं 09 माह के पुत्र कनिष्क के साथ ट्रेन संख्या 12488 सीमांचल एक्सप्रेस के कोच संख्या S-1 की सीट संख्या 61 व 64 पर दिल्ली से बिहार की ओर यात्रा कर रही थीं। ट्रेन के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ने के उपरांत समय करीब 03:15 बजे काजल द्वारा अपनी सास से दूरभाष पर वार्ता करने के बाद अपने बच्चे को लेकर मिडिल सीट संख्या 61 पर सो गई। इस दौरान उनके पति ट्रेन के गेट पर चले गए। समय करीब 04:17 बजे पति के वापस सीट पर आने पर देखा कि उनकी पत्नी सीट पर अकेली सो रही थी तथा बच्चा वहां नहीं था। पत्नी को जगाकर बच्चे के संबंध में पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि बच्चा उनके पास ही था। सीट के सामने स्थित इमरजेंसी खिड़की खुली हुई थी। परिजनों द्वारा आशंका व्यक्त की गई कि बच्चा पीछे की और खिसकते हुए उक्त इमरजेंसी खिड़की से ट्रेन से नीचे गिर गया है। उक्त संबंध में दंपत्ति द्वारा जनपद प्रयागराज जीआरपी को सूचना दी गई।

घटना के संबंध में जीआरपी प्रयागराज कंट्रोल रूम द्वारा जनपद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए जीआरपी फतेहपुर, आरपीएफ एवं जनपद पुलिस को आपसी समन्वय स्थापित कर रेलवे ट्रैक एवं आसपास के क्षेत्रों में बच्चे की तलाश हेतु निर्देशित किया गया। निर्देशों के क्रम में दोनों पुलिस इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से बच्चे की तलाश की गई।। दिनांक 12.09.2026 को जीआरपी फतेहपुर, आरपीएफ एवं जनपद पुलिस के संयुक्त प्रयास से लापता बच्चे की तलाश कर ली गई, जो फेजुल्लापुर के समीप रेलवे ट्रैक के पास दुर्भाग्यवश मृत अवस्था में मिला। बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। प्रकरण में नियमानुसार अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share