उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के खांडेपुर गाँव मे अपने घर में काम कर रही गर्भवती महिला को ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के खांडेपुर गाँव निवासी अरुण कुमार की 27 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी जो 5 माह की गर्भवती है। वह आज दोपहर अपने घर मे काम कर रही थी। तभी उसको घर मे छिपे हुए ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने के जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला के साथ अस्पताल पहुंचे उसके पति अरुण कुमार से महिला को अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज लेकर जाने की सलाह दिया। तो बिना समय गवांए उसका पति अपने वाहन से उसको मेडिकल कॉलेज इलाज कराने लेकर चला गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share