उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के असोथर रोड पर पेट्रोल पम्प के समीप सामने से आए दूसरे बाइक सवार से टकराकर एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के सजेती थाना क्षेत्र के कोरईया परास गांव निवासी टिर्रा का 50 वर्षीय पुत्र रामदास बाइक पर सवार होकर गाजीपुर कस्बे आया था। तभी कस्बे के असोथर रोड़ पर पेट्रोल पम्प के समीप दूसरे बाइक सवार से टकरा कर रामदास गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला स्तर पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share