उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा तहसील में किसानों का गुस्सा एक बार फिर सड़क पर है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के बैनर तले आज खागा तहसील परिसर में हजारों किसानों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। तहसील परिसर किसान नारों से गूंज उठा ,जय जवान, जय किसान। धरने पर बैठे किसानों का सबसे बड़ा आरोप बिजली विभाग पर है। किसानों का कहना है कि फतेहपुर में किसान हित का कोई काम नहीं हो रहा है। अघोषित बिजली कटौती से धान की फसल सूख रही है।जले ट्रांसफार्मर महीनों से नहीं बदले जा रहे।लो वोल्टेज से मोटर और स्टार्टर फुंक रहे हैं, 11 हजार और 33 हजार की लाइनों के जर्जर तार हादसों को दावत दे रहे हैं।किसान नेताओं ने दो टूक कहा है कि जब तक बिजली विभाग के उच्च अधिकारी खुद मौके पर आकर लिखित आश्वासन नहीं देंगे, धरना खत्म नहीं होगा। किसान जेई-एसडीओ से नहीं, सीधे एक्सईएन और एसडीएम से बात करने की जिद पर अड़े हैं।सुबह से शुरू हुए इस धरने की सबसे बड़ी बात इसकी संख्या है। धाता, विजयीपुर, खखरेरू और आसपास के गांवों से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर हजारों किसान खागा पहुंचे हैं। भीड़ को देखते हुए तहसील प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए हैं। सूत्रों के मुताबिक नायब तहसीलदार और बिजली विभाग के जेई मौके पर पहुंचे, लेकिन किसानों ने उन्हें बैरंग लौटा दिया। किसानों का कहना है सालों से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है, काम जमीन पर जीरो है।भाकियू टिकैत गुट के जिला पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर आज शाम तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो यह धरना अनिश्चितकालीन आंदोलन में बदल जाएगा और खागा फतेहपुर मार्ग जाम किया जाएगा।फिलहाल खागा तहसील परिसर छावनी में तब्दील है और धरना जारी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share