उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के निहालपुर गाँव के समीप बाइको की भिड़न्त में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोचनपुर गांव निवासी रामपाल का 23 वर्षीय पुत्र रोशन बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए किशनपुर जा रहा था। जब उसकी बाइक किशनपुर थाना क्षेत्र के निहालपुर गांव के समीप पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़न्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए घायलो को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से रोशन को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया तो दूसरे बाइक सवार के परिजन उसको कहीं और इलाज कराने लेकर चले गए। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर रोशन को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

