उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में मजदूरी करने गया मजदूर निर्माण धीन मकान में छत डालते समय ऊपर से गुजरी 11 हज़ार लाइन के करंट की चपेट में आकर मजदूर झुलस गया। जिसकी जानकारी उसके साथियों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी चंद्रपाल का 50 वर्षीय पुत्र रोशन मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। आज सुबह गांव में मजदूरी करने गया था। तभी वहाँ निर्माण धीन मकान में छत डालते समय छत के ऊपर से गुजरी 11 हज़ार लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। जिसकी जानकारी उसके साथियों को हुई तो गृहस्वामी को बताया तुरंत गृहस्वामी अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share