उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के बांदा सागर रोड पर RVS इंटर नेशनल स्कूल के ठीक सामने फतेहपुर से बांदा जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने घर का सामान लेने जा रहे 15 वर्षीय साइकिल सवार किशोर को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सुजीत मौर्या पुत्र जयकरण मौर्या, निवासी कैथी, थाना राधानगर के रूप में हुई है। मौत के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा हादसे की खबर लगते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बांदा-सागर रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया।

देखते ही देखते दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही सीओ सहित राधानगर, कल्याणपुर और एक अन्य थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का काफी प्रयास किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाई शुरू कर दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share