उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता पावर हाउस से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि 24 घंटे के अंतराल में करीब आठ घंटे तक रोस्टिंग होने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रहती है। इसके अलावा अचानक फाल्ट आने, लाइन दुरुस्तीकरण और फीडर के ट्रांसफार्मर बदलने के कारण भी आपूर्ति बाधित होती है। ग्रामीणों के मुताबिक धाता पावर हाउस के कर्मचारी फाल्ट आने के बाद तत्परता से काम कर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास करते हैं, लेकिन लंबी रोस्टिंग के कारण समस्या बनी रहती है। ग्रामीणों ने जेई से सवाल किया है कि क्या वास्तव में आठ घंटे की रोस्टिंग निर्धारित है। यदि रोस्टिंग इतनी लंबी है तो इसे दिन के समय कराने की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि अब मिट्टी का तेल भी आसानी से उपलब्ध नहीं है और आर्थिक रूप से कमजोर कई उपभोक्ता इन्वर्टर नहीं लगवा सकते। ऐसे में रात में लंबी बिजली कटौती से उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जेई अजय कुमार ने बताया हमने उच्च अधिकारियों से बात हुई है कोई उचित ब्यवस्था नहीं हो पायी आगे फिर से प्रयास किया जा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share