उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के उमरा गांव में कई दिनों से बीमार चल रहे लगभग 40 वर्षीय रामचंद्र पुत्र सखतू की झाड़-फूंक के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने तांत्रिक पर कार्यवाई और मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए शव पुलिस को उठाने से रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तांत्रिक सर्वेश ओझा को हिरासत में ले लिया। परिजनों के अनुसार रामचंद्र कई दिनों से बीमार थे। उनका कई अस्पतालों में इलाज कराया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजनों ने तांत्रिक सर्वेश ओझा से संपर्क किया। आरोप है कि तांत्रिक ने रामचंद्र को पूरी तरह ठीक करने का भरोसा देकर झाड़-फूंक शुरू की। रात करीब 12 बजे रामचंद्र की हालत अचानक बिगड़ गई। सुबह तक झाड़-फूंक चलती रही, इसी दौरान उनकी मौत हो गई।
मौत की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने कार्यवाई और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर शव नहीं उठाने दिया। सूचना पर राज्यमंत्री कृष्णा पासवान पहुंचे और अधिकारियों से वार्ता कर उचित आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तांत्रिक को हिरासत में लिया गया है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

