उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव के समीप स्थित खेतों में की रखवाली के लिए लगाए गए कटीले तारों में दौड़ रहे बिजली के करंट की चपेट में आकर बालक झुलस गया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी पवन कुमार का 8 वर्षीय पुत्र प्रिंस गांव के समीप बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी खेलते खेलते वह खेत में लगे कटीले तारों तक पहुंच गया। तभी तारो में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर वह झुलस गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको करंट से अलग कर अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share