उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के धाता विकास खंड क्षेत्र के मखौआ ग्राम निवासी एवं तुलसीपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। शिक्षक शिव शंकर की 26 जून को आकस्मिक मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया। रविवार को टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) के पदाधिकारियों ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। टीम पदाधिकारियों ने बताया कि 15 से 25 सितंबर के बीच करीब 50 लाख रुपये की सहायता राशि मृतक की नामिनी पत्नी उमा देवी के बैंक खाते में जमा कराई जाएगी। टीएससीटी शिक्षकों का आपसी सहयोग पर आधारित संगठन है, जो किसी सदस्य की आकस्मिक मृत्यु पर उसके परिवार की आर्थिक मदद करता है। इस दौरान जिला संयोजक धर्मेंद्र साहू, संयोजक प्रकाश मोदनवाल, विपिन श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष जफर, विपिन सिंह, भास्कर द्विवेदी, अभिषेक सिंह, कल्याण सिंह व दिलीप सिंह समेत कई शिक्षक मौजूद रहे। परिजनों ने टीम का आभार जताया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

