उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सूपा मजरे अधारी गांव के समीप स्थित जंगल मे पशुओ के लिए घास काट रही किशोरी को जहरीला सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सूपा मजरे अधारी गांव निवासी इंदर की 17 वर्षीय पुत्री सविता देवी गाँव के समीप स्थित जंगल मे पशुओ के लिए घास काटने गई थी। तभी वहाँ उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। सांप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताइ तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरन्त परिजनों द्वारा अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद साथ आए परिजनों से किशोरी को अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दिया। वही खबर लिखे जाने तक किशोरी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share