उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में चोरी, छिनैती एवं लूट की घटनाओं की रोकथाम हेतु जनपद में चिन्हित 34 नट डेरा/कंजर डेरा हॉटस्पॉट में से 07 थानों के 11 हॉटस्पॉट पर अस्थाई पुलिस चौकी/चेक पोस्ट स्थापित जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी, छिनैती एवं लूट की घटनाओं की रोकथाम तथा अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत कुल 34 नट डेरा/कंजर डेरा हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए थे। चिन्हित हॉटस्पॉट पर पुलिस की प्रभावी एवं निरंतर उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से अस्थाई पुलिस चौकी/चेक पोस्ट स्थापित किए जाने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के क्रम में जनपद के 07 थानों के 11 चिन्हित हॉटस्पॉट पर अस्थाई पुलिस चौकी/चेक पोस्ट स्थापित कर दी गई हैं। उक्त स्थानों पर पुलिस की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए लगातार गश्त, सतर्क निगरानी एवं संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की चेकिंग की जा रही है। इसके माध्यम से चोरी, छिनैती एवं लूट की घटनाओं की रोकथाम के साथ-साथ क्षेत्र में होने वाली अन्य आपराधिक एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों में कुल 34 चिन्हित नट डेरा/कंजर डेरा हॉटस्पॉट में से 07 थानों के 11 हॉटस्पॉट पर अस्थाई पुलिस चौकी/चेक पोस्ट स्थापित कर पुलिस की निरंतर एवं प्रभावी उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। चिन्हित हॉटस्पॉट एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में नियमित गश्त, सतर्क निगरानी एवं संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की चेकिंग की जा रही है। अस्थाई पुलिस चौकी/चेक पोस्ट के माध्यम से चोरी, छिनैती एवं लूट की घटनाओं की रोकथाम, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी, अवैध शराब/गांजा की बिक्री एवं तस्करी, जुआ तथा अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है। संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि चिन्हित हॉटस्पॉट पर पुलिस की निरंतर उपस्थिति बनाए रखते हुए नियमित गश्त एवं प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक विधिक कार्यवाई सुनिश्चित करें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

