उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर विभिन्न अभियोगों में पेशेवर जमानतदार के रूप में जमानत कराने से संबंधित वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया।, 12.08.2026 को उ0नि0 विधान सोनकर, चौकी प्रभारी जेल रोड, थाना कोतवाली नगर, द्वारा जमानतदारों के सत्यापन के दौरान आम जनमानस से पूछताछ एवं अभिलेखों के अवलोकन से पाया गया कि मिथिलेश कुमार, दिवाकर प्रसाद, विनोद कुमार निवासीगण काशीराम कॉलोनी, अस्ती तथा चेतन निवासी अस्ती, थाना कोतवाली, जनपद फतेहपुर द्वारा आर्थिक लाभ के लिए बाहरी/अपरिचित अभियुक्तों से मिलकर एक ही संपत्ति को बार-बार जमानत हेतु प्रस्तुत करते हुए फर्जी शपथ पत्र, खतौनी आदि कूटरचित अभिलेख तैयार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जमानत दिलाए जाने का कार्य किया जा रहा है। जांच में पाया गया कि उक्त जमानतदारों द्वारा विभिन्न मुकदमों में निरुद्ध अभियुक्तों की जमानत ली गई है तथा अन्य मुकदमों में भी जमानत का प्रयास किया गया है। प्रकरण में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 374/2026 धारा 316, 318(2), 227, 323, 338 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में जनपद में अपराध, अपराधियों एवं अभियोगों में फर्जी एवं पेशेवर जमानतदारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान आज दिनांक 13.09.2026 को वांछित आरोपी कोतवाली क्षेत्र के अस्ती काशीराम कालोनी निवासी स्व० दिनेश चन्द्र का 55 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही उपरांत गिरफ्तार वांक्षित को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा बताया गया कि मैं पैसो की लालच में मैंने एक ही खतौनी पर कई अभियुक्तों की जमानत लिया हूँ, जब भी मैं जमानत लेता था तो मेरे द्वारा पूर्व में ली गयी जमानत बारे में नही बताता था और पैसो की लालच में बार बार पूर्व में ली गयी जमानत को छिपाकर एक ही खतौनी पर जमानत लिया जाता रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share