उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में गणेश महोत्सव के शुभ अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के दिन में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित किया गया। जहाँ भक्तों ने आरती कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर मन्नत मांगी। जहाँ माँ और बहनों के साथ साथ बच्चों की भीड़ भगवान गणेश जी दर्शन करने के दरबार में श्रद्धालु पहुंचे। सोमवार को हसवा कस्बे के केसरवानी मोहल्ले में भगवान गणेश की प्रतिमा को पंडाल के आसन में बैठा कर स्थापित किया गया। और पुरोहितों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ दोपहर से पहलें गणेश जी को विराजमान कराया गया। फिर विधि विधान से पूजा अर्चना भी की गई। भगवान गणेश की भक्तों ने जयकारे लगाएं। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। गणेश मित्र मंडल अध्यक्ष शिवनंदन सिंह सेंगर ने बताया कि कई वर्षों से गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष भी भगवान गणेश की लगातार 7 दिनों तक विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी। कोषाध्यक्ष मोहित चौरसिया ने बताया कि प्रतिदिन सुबह-शाम प्रभु की आरती की जाएगी। तथा आरती के बाद भजन कीर्तन का भी आयोजन होगा। और भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। भगवान गणेश की प्रतिमा को विराजमान और पूजा अर्चना के दौरान गणेश मित्र मंडल अध्यक्ष शिवनंदन सिंह सेंगर, उपाध्यक्ष शुभम राठौर, कोषाध्यक्ष दीपू गुप्ता, मोहित चौरसिया, संरक्षक मनोज केसरवानी, गोपी साहू, मंत्री मंजेश चौरसिया और व्यवस्थापक नरेश दिवाकर सहित सैकड़ो की संख्या में महिला भक्त बच्चे और अन्य भक्त मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

