उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में विगत दो दिन पूर्व जानवर चराने गया युवक तालाब में डूब गया जिसका शव सोमवार की सुबह उतराता दिखायी दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा हैं। जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के सरवन गाँव निवासी झूरी का 35 वर्षीय पुत्र जीतू पासवान दो दिन पूर्व सुबह लगभग 10 बजे जानवर चराने के लिए निकला था। गांव के पास स्थित तालाब किनारे पैर फिसल जाने से वह तालाब में जा गिरा। गहरा पानी होने के कारण उसी में डूब गया। देर शाम तक जब वह घर नही आया तो परिजनो ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी लेकिन उसका कोई सुराग न लगा आज सुबह तालाब में उसका शव उतराता दिखा। उधर इसकी खबर जैसे ही परिजनो को लगी तो रोते बिलखते मौके पर पहुच गये घटना की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक अपने पीछे पत्नी मैना देवी छः वर्षीय पुत्र आकाश चार वर्षीय पुत्र शिवा व सात वर्षीय पुत्री आशा छोड गया घटना के बावत जानकारी मृतक का भाई नरेन्द्र ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

