उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के चाँदपुर थाना क्षेत्र के मदरीपुर गाँव के समीप बाइको की भिड़न्त में एक बाइक पर सवार महिला गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बकेवर क्षेत्र के कस्बा निवासी राम नरेश का पुत्र सफ्फू अपनी 65 वर्षीय माँ कल्ली देवी को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब उसकी बाइक चाँदपुर थाना क्षेत्र के मदरीपुर गांव के समीप पहुंची तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़न्त हो गई। जिसमें बाइक पर सवार उसकी माँ कल्ली देवी रोड पर गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अमौली सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी बृजेश व पायलेट रोहित के साथ अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share