उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के विकास खंड हसवा कस्बे के स्वामी चंद दास महाराज की कुटी में विशाल भंडारा का आयोजन किया । जिसमें हजारों लोग भंडारे में शामिल हुए और प्रसाद चखा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बरहौ संस्कार के शुभ अवसर पर कुटी परिसर के राम दरबार, कृष्ण राधा दरबार, भगवान शंकर मंदिर, दुर्गा मंदिर सहित हनुमान मंदिर और पूरे कुटी परिसर को सजाया गया। तथा धूमधाम से भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इसके बाद छठी के दिन छठी संस्कार का आयोजन भी धूमधाम से हुआ भगवान के जयकारे लगे। मंगलवार को 12वें दिन बरहौ संस्कार भी बड़े धूमधाम से मनाया गया।दोपहर से पहले पूजा अर्चना की गई । और दोपहर 12 बजे ही विधि विधान से भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना करते हुए भोग लगाया गया। भक्तों ने भगवान के जयकारे लगाएं भंडारे के साथ साथ भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया गया। भगवान को भोग और प्रसाद वितरण के बाद लगातार 22 वर्षों से भी अधिक समय से हो रहे विशाल भंडारा की शुरुआत हुई।भंडारा में सबसे पहले साधु संतों और कन्याओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। विशाल भंडारे में हसवा सहित क्षेत्रके गांव फैजुल्लापुर, सुल्तानपुर, खलीलपुर, मोहम्मदपुरनवादा, अब्दुल्लापुर घूरी, कमालीपुर, बरई खुर्द,रहिमापुर सानी, परमी कुतुबपुर , अंबापुर, एकारी, वीर बुधनपुर, रसूलपुर भभैचा, मिचकी,फरीदपुर,बरसरा,आकूपुर,छीतमपुर, करीमपुर, शाहीपुर असवा बक्सपुर, सीतापुर, थरियांव , उसरैहना, कोर्रा सादात, सेमरी, कलरवापुर, बेनीगंज, खैरहा, खैदीपुर, रिठवा, भैरवा, सभापुर, अतरहा, रमवा, शहजादपुर, छिछनी और टीसी सहित फतेहपुर तथा क्षेत्र के अन्य गांव के कई हजार ग्रामीण भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। विशाल भंडारा दोपहर से लेकर देर रात 12:00 तक चला रहा, जयकारा के साथ भक्त प्रसाद ग्रहण कर रहे थे तथा देर शाम भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया। भक्तों ने भजन कीर्तन का आनंद लिया । तथा कलाकारों का उत्साह वर्धन भी किया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

