उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली पुलिस की तत्परता से ई-रिक्शा में छूटा महिला का बैग सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रेस कर सकुशल बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में पुलिस द्वारा आमजन की सहायता एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु किए जा रहे सराहनीय कार्यों में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। आज दिनांक 15.09.2026 को आसमा पत्नी अब्दुल शेख निवासी भौली, थाना गाजीपुर सामान खरीदने हेतु थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत बाजार आई थीं। वापस जाते समय उनका बैग ई-रिक्शा में गलती से छूट गया। जिसमें एक मोबाइल फोन एवं ₹3,500/- रुपये रखे थे। महिला द्वारा थाना कोतवाली पर सूचना दिए जाने पर चौकी मुराइनटोला पर तैनात पुलिस कर्मचारियों द्वारा तत्काल तत्परता दिखाते हुए महिला द्वारा बताए गए स्थान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया तथा सीसीटीवी फुटेज की सहायता से संबंधित ई-रिक्शा को ट्रेस किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए महिला का बैग सकुशल बरामद कर उन्हें वापस सुपुर्द किया गया। अपना बैग एवं उसमें रखा सामान सकुशल वापस पाकर महिला द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाई एवं तत्परता की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share