फतेहपुर किले के धाता पुलिस द्वारा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 14 मुकदमों से सम्बन्धित 240 लीटर अवैध शराब का नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया गया। आज दिनांक 15.09.2026 को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विनिष्टीकरण हेतु चलाए जा रहे अभियान में न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट खागा के आदेश दिनांक 09.04.2025 के अनुपालन में थाना धाता पर पंजीकृत कुल 14 मुकदमों से सम्बन्धित 240 लीटर अवैध शराब का नियमानुसार विनिष्टीकरण कराया गया। सभी 14 मुकदमें वर्ष 2024 से सम्बन्धित हैं। विनिष्टीकरण की कार्यवाई प्रभारी शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) जनपद फतेहपुर क्षेत्राधिकारी खागा, उप जिलाधिकारी खागा एवं जिला आबकारी अधिकारी की उपस्थिति में थानाध्यक्ष थाना धाता एवं थाना हेड मुहर्रिर द्वारा नियमानुसार सम्पन्न करायी गयी। सम्पूर्ण कार्यवाही की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी करायी गयी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

