उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के भोगलपुर गांव निवासी देवस्वरूप का पुत्र शैलेश पाल 11 सितम्बर की दोपहर बाइक से घर आ रहा था। तभी सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। जिसकी मंगलवार की सुबह इलाज दौरान मौत हो गयी। परिजन शव को लेकर जनपद आ आये और पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share