उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिदकी में भूतपूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण बैठक में ललौली रोड स्थित न्यू वेद गेस्ट हाउस में कैप्टन रामराज सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना के साथ-साथ संगठनात्मक फेरबदल और चुनाव प्रक्रिया को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से समिति के सात प्रमुख पदों पर चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महामंत्री, संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री और सूचना मंत्री के पद शामिल हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक पूर्व सैनिक साथियों से नामांकन करने का आह्वान किया गया है। नामांकन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।बैठक में यह भी तय किया गया कि यदि किसी पद के लिए कोई पूर्व सैनिक नामांकन नहीं करता है तो संबंधित पद पर वर्तमान पदाधिकारी ही अपने पद पर बने रहेंगे। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए एक कार्य समिति का भी गठन किया गया है। कार्य समिति में कैप्टन रामराज सिंह, मेजर सूर्यभान सिंह, सूबेदार मेजर रामप्रसाद पांडे सहित अन्य पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। कार्य समिति चुनाव की तैयारियों, नामांकन प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेगी। बैठक के अंत में अध्यक्ष कैप्टन रामराज सिंह ने उपस्थित सभी पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद जलपान के साथ बैठक का समापन हुआ।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share