उत्तर प्रदेश फ़तेहपुर जिलें के विजयीपुर विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत गढ़ीवा मझगवा के मजरे मझगवा में जलभराव से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गांव में ओम त्रिवेदी के दरवाजे से मोती केवट के दरवाजे तक जाने वाले मुख्य रास्ते पर घुटने भर पानी और कीचड़ जमा है। इससे ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के मुताबिक नाली की समुचित निकासी नहीं होने और रास्ता कच्चा होने के कारण बारिश का पानी कई दिनों से रास्ते पर जमा है। इसी मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चों और महिलाओं का आवागमन होता है। कीचड़ के कारण आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं। वहीं गंदे पानी के लंबे समय तक जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कराने और रास्ते पर मिट्टी व खड़ंजा डलवाने की मांग की है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share