उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड़ पर स्थित पुरानी तहसील के समीप पुत्र के साथ बाइक पर सवार महिला चलती बाइक से गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थरियांव थानां क्षेत्र के औरेई गाँव निवासी राम कृपाल की 38 वर्षीय पत्नी कमला देवी अपने पुत्र अस्मित के साथ बाइक पर सवार होकर जिला अस्पताल में भर्ती अपने रिस्तेदार मरीज़ को खाना देने आई थी। वापस घर लौटते समय जब बाइक कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड़ पर स्थित पुरानी तहसील के समीप पहुंची। तभी बाइक पर पीछे बैठी कमला देवी चलती बाइक से रोड पर गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share