उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सभागार कक्ष में ब्लड बैंक की समन्वय बैठक डा० यू०बी० सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिसमें सभी लोगों के बीच आपसी परिचय व रक्त संचरण से सम्बन्धित बिन्दुओं पर सघन चर्चा की गयी। जिसमें डोनेशन कैम्प करने एवं समय से ‘राज्य सरकार को रिपोर्टिंग करने पर चर्चा की गयी और ब्लड सेन्टर में ब्लड यूनिट की उपलब्धता पर चर्चा की गयी। साथ ही क्रास मैचिंग एवं एल०टो० को प्रशिक्षण देने पर चर्चा की गयी। इस अवसर पर डा० अशोक कुमार जिला क्षयरोग अधिकारी ने सभी ब्लड बैंक सेन्टरों को टीबी मरीजों को गोद लेने के लिये प्रेरित किया गया हैं, साथ ही सभी ब्लड बैंक संचालकों ने सहमति जताई कि टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण आहार उपलब्ध करायेगें। इस अवसर पर डा० अभिषेक सिंह जिला चिकित्सालय डा० अभिषेक त्रिपाठी, आभा ब्लड बैंक सेन्टर, डा० कैलाश पटेल मानस ब्लड सेन्टर, डा० प्रवीण कुमार श्याम ब्लड बैंक, डा० आशीष कुमार चैरिटेबल केन्द्र सौरा, मो० नसीम टीबी एच०आई०वी० कोआर्डीनेटर, दीपाली वर्मा काउन्सलर, मो० फैज, प्रशान्त चतुर्वेदी आदि लोग उपस्थित रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share