उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थानां क्षेत्र के कोर्राकनक मैनाही का डेरा गाँव में अपने घर में खेल रही बालिका को ज़हरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के कोर्राकनक मैनाही का डेरा गाँव निवासी परिछट की 7 वर्षीय पुत्री अंशिका अपने घर में खेल रही थी। तभी वहाँ उसको जहरीले सांप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने घर में अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बालिका को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया तो परिजन बिना समय गवांए उसको अपने प्राईवेट वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share