उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर सनगांव गांव की मोड़ के समीप अज्ञात तेज रफ्तार वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक चालक रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थानां क्षेत्र के अल्लीपुर गाँव निवासी मेवा लाल का 36 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर सनगांव गाँव की मोड के समीप पहुँची तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक रोड पर गिर गई और चालक विनोद कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची एम्बुलेन्स ने घायल को इलाज के लिए अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी दिनेश व पायलेट उदयभान के साथ कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

