उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री / राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अजीत पाल सिंह ने जिले के विकास कार्यों और सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा बैठक ली। बैठक की कमान खुद प्रभारी मंत्री के हाथ में थी, जबकि मंच पर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के साथ पूरी अफसरशाही मौजूद रही। विधान परिषद सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष और जिले के विधायकगणों की मौजूदगी ने बैठक को प्रशासनिक के साथ-साथ राजनीतिक तौर पर भी अहम बना दिया। अपर जिलाधिकारी, सभी क्षेत्राधिकारी और विभागीय अधिकारी भी सभागार में मौजूद रहे।सूत्रों के मुताबिक बैठक में प्रभारी मंत्री का तेवर सख्त रहा।बैठक की 3 बड़ी बातें,सेवा संकल्प पर फोकस:मंत्री ने साफ कहा कि सेवा संकल्प अभियान सरकार का शो-पीस नहीं है। हर विभाग तय समय-सीमा में शिकायतों का निस्तारण करे और उसका फीडबैक जनता से लिया जाए। विकास कार्यों में लापरवाही नहीं:निर्माण कार्यों, सड़कों, पेयजल और खाद्य सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा हुई। मंत्री ने निर्देश दिया कि कोई भी योजना सिर्फ कागजों में पूरी न हो, उसका असर जमीन पर दिखना चाहिए अफसर जनप्रतिनिधि समन्वय:उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि जनप्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद बनाकर रखें ताकि विकास में रुकावट न आए।बैठक के अंत में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने सभी अधिकारियों को प्रभारी मंत्री के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कुल मिलाकर संदेश साफ था , फतेहपुर में अब काम की गति तेज होगी और लापरवाहों पर कार्यवाई तय है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

